प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में नहीं जाएंगे, विदेश मंत्री जयशंकर प्रतिनिधित्व करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में नहीं जाएंगे, विदेश मंत्री जयशंकर प्रतिनिधित्व करेंगे*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। UNGA का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें 23 से 29 सितंबर तक उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। संशोधित सूची के अनुसार, प्रारंभिक भाषण ब्राजील देगा, इसके बाद अमेरिका महासभा को संबोधित करेगा।

3283 views