टाटा मोटर्स कारों पर 75,000 रुपए से लेकर 1.55 लाख रुपए तक की करेगा कटौती*
नई दिल्ली। जीएसटी दर में हुई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां 22 सितंबर से वाहनों की कीमतों में कटौती करेंगी। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद वह यात्री वाहनों की कीमतों में 75,000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कटौती करेगी। इसी तरह मारुति सुजुकी और महिंद्रा समेत अन्य कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमतों में कमी करेंगी






