अमेरिका के भारतीय एक्सपोर्ट पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने पर रघुराम राजन ने जताई चिंता*
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय एक्सपोर्ट पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जिससे कपड़ा, हीरा और झींगा कारोबार पर गहरा असर पड़ेगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने कहा कि किसी एक व्यापारिक साझेदार पर अधिक निर्भर रहना भारत के लिए आपदा के समान है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज की वैश्विक व्यवस्था में व्यापार, निवेश और वित्त को तेजी से राजनीतिक और आर्थिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए भारत को सावधानीपूर्वक कदम उठाने की आवश्यकता है।






