उपराष्ट्रपति चुनाव: सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला

उपराष्ट्रपति चुनाव: सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला*
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला होगा। 25 अगस्त को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद यही दोनों उम्मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा। मतदान संसद भवन के कमरा नंबर एफ-101 वसुधा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल होंगे। मतों की गिनती उसी दिन शाम 6 बजे शुरू होगी और तुरंत बाद नतीजे का एलान कर दिया जाएगा।

5028 views