भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मनाएगी सेवा पखवाड़ा

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मनाएगी सेवा पखवाड़ा*
नई दिल्ली। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। प्रदेश संगठन ने इसकी क्षेत्रवार तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने गोरक्ष क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। पखवाड़े के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक सेवा पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

3886 views