*सुंगंध दशमी पर मंदिरों में उमड़ा जैन समाज*

पर्यूषण पर्व के छठवें दिन (उत्तम संयम धर्म) सुगंध दशमी के अवसर पर छावनी स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं श्री अनन्तनाथ जिनालय में दश लक्षण धर्म के संदेशात्मक रांगोली द्वारा मण्डल विधान की रचना समाज के ही 50 कलाकारों द्वारा की गयी, छावनी के दोनों मंदिरों में सांयकाल से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, ज्योतिषाचार्य एम के जैन, अध्यक्ष प्रकाश बड़जात्या, अनीस सोनी, सोनल जैन, शुभम जैन ने बताया कि मण्डलजी की संरचना का संयोजन स्व. श्री नरेश जैन द्वारा किया गया तथा उनका अकस्मात स्वर्गवास हो जाने से समस्त कलाकारों द्वारा मण्डलजी की विशाल रचना कर भावना व्यक्त की गयी, मंत्री देवेन्द्र सेठी के अनुसार मण्डलजी को मंगलवार को भी देखा जा सकता है, दशलक्षण धर्म बुजुर्गों के जीवन में तो विद्यमान है किन्तु जेन-जी के लिये सफल एवं सरल जीवन हेतु सुगम भाषा में “दि टेन कमाण्डमेंट्स” विषयक मण्डलजी द्वारा संदेश दिया गया है
3216 views





