27 अगस्त से ट्रंप टैरिफ होगा लागू, भारत के कई सेक्टरों पर पड़ेगा असर

27 अगस्त से ट्रंप टैरिफ होगा लागू, भारत के कई सेक्टरों पर पड़ेगा असर*
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ की समय सीमा 27 अगस्त से शुरू हो रही है। इससे भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ (25 + 25) लागू हो जाएगा। इस टैरिफ से भारत के कई सेक्टरों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। सबसे ज्यादा प्रभावित सेक्टर हैं टेक्सटाइल, ज्वेलरी, झींगा और हैंडीक्राफ्ट, जहां हजारों नौकरियों पर खतरा पैदा हो सकता है। GTRI के अनुसार इन उद्योगों का निर्यात 70 फीसदी तक गिर सकता है।

5835 views