तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन, मोदी–पुतिन समेत 20 देशों के नेता होंगे शामिल

तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन, मोदी–पुतिन समेत 20 देशों के नेता होंगे शामिल*
चीन के तियानजिन में आयोजित होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में इस बार विश्व राजनीति की दिशा तय करने वाले कई बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित करीब 20 देशों के शीर्ष नेता इस बहुपक्षीय बैठक में शिरकत करेंगे। अमेरिका द्वारा हाल ही में भारत समेत कई देशों पर कड़े टैरिफ थोपे जाने के बाद इस शिखर सम्मेलन के एजेंडे को और भी अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि SCO का यह मंच न केवल क्षेत्रीय सहयोग को मजबूती देगा, बल्कि अमेरिकी टैरिफ नीति के खिलाफ एक सशक्त सामूहिक संदेश भी भेज सकता है।

3619 views