सीबीआई ने अनिल अंबानी और आरकॉम परिसरों पर की छापेमारी

सीबीआई ने अनिल अंबानी और आरकॉम परिसरों पर की छापेमारी*
मुंबई। सीबीआई की टीम ने शनिवार सुबह 7 बजे से आरकॉम और अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी शुरू कर दी है। यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी मामले से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ घर में मौजूद हैं। उनके खिलाफ बैंक से जुड़े धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। सीबीआई इस मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है।

2412 views