लावारिस कुत्तों पर बनेगी राष्ट्रीय नीति: सुप्रीम कोर्ट*
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि मामले की विस्तार से सुनवाई के बाद लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर एक राष्ट्रीय नीति तैयार की जाएगी। इसके तहत देशभर के विभिन्न हाईकोर्ट में लंबित सभी समान मामलों को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले 11 अगस्त को जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने दिल्ली-एनसीआर के नगर निगमों को आदेश दिया था कि वे सभी इलाकों से आवारा कुत्तों को उठाकर आश्रय स्थलों में भेजें। साथ ही, आठ सप्ताह के भीतर कम से कम 5,000 कुत्तों की क्षमता वाले आश्रय स्थल तैयार करने का निर्देश भी दिया गया था।






