डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का नया राजदूत किया नियुक्त*
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी सर्जियो गोर (38 वर्षीय) को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। गोर वर्तमान में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के निजी कार्यालय के निदेशक पद पर तैनात हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोर को अपने करीबी दोस्त बताया और कहा कि गोर कई वर्षों से उनके साथ हैं।






