दिल्ली में सोना 1,000 रुपये और चांदी 2,000 रुपये सस्ती*
वैश्विक बाजारों में बिकवाली के असर से दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये घटकर 1,01,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी 2,000 रुपये सस्ती होकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।






