केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े फैसले, चार नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी*
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में 18,541 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए तीन बड़े फैसलों में देश में चार नए सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की स्वीकृति भी शामिल है। इन परियोजनाओं पर करीब 4,594 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इन्हें ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इन प्रोजेक्ट्स से देश में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।






