इंदौर जिद्दी है, अब लड़ेंगे डायबिटीज और मोटापे से…
इंदौर को डायबिटीज और मोटापे से मुक्त बनाने के संकल्प के तहत प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय श्री राजेंद्र शुक्ल जी तथा कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की गरिमामयी उपस्थिति में व्यापक अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य समय पर जाँच, उचित परामर्श तथा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा प्रदान करना है।
हमारे स्वच्छता मित्र न केवल शहर की स्वच्छता के प्रहरी हैं, बल्कि इंदौर को देश का नंबर 01 स्वच्छ शहर बनाए रखने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। अतः आज इस अभियान की शुरुआत में, हमारे स्वच्छता मित्रों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, बीपी, वजन, बॉडी मास इंडेक्स और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की गई।
शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी विधायक रमेश मेंदोला सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
2412 views





