जुलाई में खुदरा महंगाई दर घटकर 1.55 फीसदी पर, जून 2017 के बाद सबसे कम*
नई दिल्ली। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2025 में खुदरा महंगाई दर (CPI)घटकर 1.55 प्रतिशत हो गई है, जो जून 2017 के बाद सबसे कम स्तर है। मंगलवार को जारी किए गए डेटा के मुताबिक, जून 2025 में मुद्रास्फीति 2.1 प्रतिशत थी। जबकि जुलाई 2024 में यह 3.6 प्रतिशत थी। विशेषज्ञ इसे मुद्रास्फीति नियंत्रण में एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।






