पीएम मोदी आज बेंगलुरु में वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, मेट्रो का भी करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज बेंगलुरु में वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, मेट्रो का भी करेंगे उद्घाटन*
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु दौरे पर हैं। वे बेंगलुरु–बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। मोदी इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान IIIT बेंगलुरु में मेट्रो चरण-3 की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रमों के बाद दोपहर में वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

1340 views