आईसीआईसीआई बैंक ने न्यूनतम बैलेंस बढ़ाकर किया 50,000 हजार*
नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने नए बचत खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस की राशि पांच गुना बढ़ाकर 50,000 कर दी है। यह नियम 1 अगस्त, 2025 या उसके बाद खोले गए खातों पर लागू होगा। इससे पहले 31 जुलाई, 2025 तक बचत खातों में न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस (एमएबी) 10,000 था।






