उज्ज्वला योजना, 2025-26 में भी मिलेगी रसोई गैस सब्सिडी, 10.33 करोड़ परिवार लाभान्वित*
नई दिल्ली। गरीब परिवारों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 2025-26 के लिए 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी है। इस फैसले से 10.33 करोड़ लाभार्थी परिवारों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार का कहना है कि इससे रसोई गैस की किफायती उपलब्धता सुनिश्चित होगी और गरीब परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा।






