साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए जारी हुआ 1930 हेल्पलाइन नंबर

साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए जारी हुआ 1930 हेल्पलाइन नंबर*
उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होने पर पीड़ित को गोल्डन टाइम यानी 15 से 20 मिनट के अंदर 1930 पर कॉल करनी चाहिए। इस दौरान जालसाजों के खाते तत्काल फ्रीज कर दिए जाएंगे। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण और लोगों को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए लखनऊ के कल्ली स्थित डीसीपी साउथ के कार्यालय में कॉल सेंटर खोला गया है। डीजीपी ने इसका शुभारंभ किया। पहले ही दिन कॉल सेंटर पर छह हजार से ज्यादा शिकायतें आईं। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्रदेशभर से लोग फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

1943 views