एक अगस्त से यूपीआई नियमों में होंगे बड़े बदलाव

एक अगस्त से यूपीआई नियमों में होंगे बड़े बदलाव*
एक अगस्त से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। जिसमें यूपीआई यूजर्स अब एक दिन में सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे। ऑटो पे मोड में भी बदलाव होगा जिसके तहत पेमेंट प्रोसेस के समय में बदलाव किया गया है। यूपीआई से पेमेंट करते समय लाभार्थी का नाम दिखेगा जिससे धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा। नए नियमों के अनुसार यदि किसी के पास भी एक से अधिक यूपीआई एप है तो यूजर प्रत्येक एप पर केवल 50 बार अपना बैलेंस चेक कर पाएंगे। कई लोग अपना समय बचाने के लिए कुछ पेमेंट्स को ऑटो पे मोड पर नए नियमों के अनुसार अब सुबह 10 बजे से पहले दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद ही ऑटो पे मोड से पेमेंट हो सकेगा। वहीं ट्रांजेक्शन की स्थिति को यूजर न्यूनतम 90 सेकंड के अंतराल के साथ 3 बार तक ही देख सकता है।

3082 views