रेलमंत्री ने ट्रेनों में बढ़ाई नॉन एसी कोचों की संख्या

रेलमंत्री ने ट्रेनों में बढ़ाई नॉन एसी कोचों की संख्या*
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि आम आदमी को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में नॉन एसी कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनों में गैर-वातानुकूलित डिब्बों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जोकि यह अब लगभग 70 प्रतिशत हो गई है। अगले 5 वर्षों में अतिरिक्त 17,000 गैर-वातानुकूलित सामान्य और शयनयान डिब्बों के उत्पादन के लिए एक विशेष विनिर्माण कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। भारतीय रेलवे ने सामान्य श्रेणी में यात्रा की मांग करने वाले यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है। केवल पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों में 1,250 सामान्य डिब्बों का उपयोग किया गया है।

2144 views