ओसवाल भाईयों से ओ सवाल ? देश में हमारा अस्तित्व क्या : हार्दिक हुंडिया

ओसवाल भाईयों से ओ सवाल ? देश में हमारा अस्तित्व क्या : हार्दिक हुंडिया

जगदीश मेहता द्वारा आयेाजित ओसवाल सम्मेलन में रमेश मुथा, चन्दन भंसाली, फतेहचंद राणावत हुए सम्मानित

मुंबई। देश का सबसे धनिष्ठ ओसवाल समाज है, सब से ज़्यादा टैक्स भरने वाला समाज, लेकिन अब ओसवाल भाईयों से मेरा सवाल है की देश में हमारा अस्तित्व क्या है? देश में बढ़ती हिंसा की चिंता करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि हार्दिक हुंडिया ने कहा कि देश का बुद्धिशाली, देश के हर दुःख, हर तकलीफ़ में तन, मन और धन से खड़ा रहने वाला हमारा ओसवाल समाज है, और ऐसे समाज की एकता के लिये एक वरिष्ठ पत्रकार जगदीश मेहता रात दिन मेहनत कर वह काम कर रहा है जो काम समाज के अग्रणियों को करना चाहिये! हार्दिक हुंडिया ने कहा, “आज देश का ओसवाल समाज इतना सक्षम है की ओसवाल रत्न सम्मान समारोह देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी की उपस्थिति में होना चाहिये। समारोह के अध्यक्ष गौतम बालर ने कहा कि हम सब को अब एकता दिखानी पड़ेगी और इसलिये हमारा अगला कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित हो।
जगदीश मेहता ने कहा की, “समाज एक हो ऐसी ही उच्च भावनाओं के साथ मैं यह कार्यक्रम कर रहा हूं। ओसवाल भाईयों के लिये जो भी अनमोल कार्य करते है, उनको चार चाँद लगाने का काम जगदीश मेहता करते हैं। इस समारोह में नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्ट के चेयरमेन रमेश मुथा, मेटल बाज़ार की संस्था के अध्यक्ष चंदनमल भंशाली, उद्योगपति फतेहचंद राणावत को देश के ओसवाल समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों की उपस्थिति में गाजे बाजे के साथ “ओसवाल रत्न” से सम्मानित किया
गया। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी किसी कारणवश नहीं आ सके लेकिन उन्होंने जगदीश मेहता को ओसवाल समाज की एकता के आयोजन हेतू हार्दिक बधाई दी है। इस कार्यक्रम के दौरान इंदर राणावत, कांती जैन, माणेक मेहता, भरत परमार, माणेक जैन, गणपत कोठारी जैसे कई महानुभाव उपस्थित रहे। जगदीश मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रेरणा स्व. श्री घीसूलालजी बदामिया से मिली है और आज पत्रकार जगत में मैने जो भी मुकाम पाया है वो मेरे बड़े भाई हार्दिक हुंडिया के मार्गदर्शन से हुआ है।

2084 views