दिनांक: 27 जुलाई, 2025
नई दिल्ली
*प्रमोद नंदवाल को ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान*
नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में यूनिवर्सिटी ऑफ कुनेओ, इटली द्वारा *श्री प्रमोद नंदवाल* को *योग* क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु *डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी* की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि विश्वविद्यालय की शासी परिषद एवं शैक्षणिक संकाय की संस्तुति पर प्रदान की गई है।
श्री नंदवाल का वर्षों से योग, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य एवं भारतीय परंपरा के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह उपाधि उनके समर्पण, शोधपरक दृष्टिकोण और समाज में योग के प्रसार हेतु निरंतर प्रयासों की मान्यता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती अनीसा महबूब और कुलसचिव श्री स्टेलेफ ने संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र प्रदान किया।
इस शुभ अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी, अभिषेक पांडेय जी, राकेश सिंह जी, पारुल सिंह जी, पुनीत द्विवेदी जी, डॉ. हेमंत शर्मा जी, अनिल अग्रवाल जी, पूर्व आयुक्त, शहडोल श्री राजीव शर्मा जी, सुश्री एलेना बर्मन (संस्थापक एवं अध्यक्ष, भारतीय-रूसी सहयोग संगठन) तथा डॉ. विक गैफनी (विधि विशेषज्ञ, ऑस्ट्रेलिया) ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और योग क्षेत्र में आगे भी समर्पण भाव से कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।
1742 views





