बचत खातों पर ब्याज दरें पहुची निचले स्तर पर

बचत खातों पर ब्याज दरें पहुची निचले स्तर पर*
देश के कुछ सरकारी और निजी बैंकों के बचत खातों पर ब्याज दरें 2.5 फीसदी के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, बैंकों की नई जमाराशियों के लिए भारित औसत घरेलू सावधि जमा दरों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। फरवरी से जून तक रेपो दर में एक फीसदी की गिरावट के बाद बैंकों ने दरों पर व्याज घटा दिया। एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक इस समय 2.5% व केनरा 2.55% व्याज दे रहे हैं। निजी बैंकों में एचडीएफसी, एक्सिस और आईसीआईसीआई भी 2.5% ही ब्याज दे रहे हैं।

2948 views