व्यापारियों के लिए अबूझ पहेली बने जीएसटी नियम, विसंगतियों ने बढ़ाई मुश्किलें

व्यापारियों के लिए अबूझ पहेली बने जीएसटी नियम, विसंगतियों ने बढ़ाई मुश्किलें*
भारत में आर्थिक उदारीकरण के बाद सबसे बड़े कर सुधार जीएसटी को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन इसकी जटिलताएं अब भी कारोबारियों को परेशान कर रही हैं। टैक्स स्लैब की विविधता, विसंगत दरें और नियमों में लगातार बदलाव व्यापारियों के लिए चुनौती बने हुए हैं। जीएसटी चोरी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। अब जीएसटी काउंसिल टैक्स स्लैब को चार से घटाकर तीन करने और नियमों को सरल बनाने पर विचार कर रही है। अगली बैठक में कुछ सेवाओं और वस्तुओं पर टैक्स घटाने के प्रस्ताव पर फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री की भी इसमें रुचि के चलते बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

3015 views