संसद में हंगामा जारी, ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले माहौल गर्माया*

संसद में हंगामा जारी, ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले माहौल गर्माया*
संसद के मानसून सत्र में सोमवार को एक बार फिर हंगामे का दौर जारी रहा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के विरोध के चलते बार-बार स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर तुरंत चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की, जिसके चलते कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई, फिर 2 बजे तक टली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर ‘मौनव्रत’ का एलान किया, जबकि भाजपा सांसदों हेमांग जोशी और बांसुरी स्वराज ने विपक्ष पर पाकिस्तान और तुष्टिकरण का समर्थन करने का आरोप लगाया। साथ ही, डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को लेकर एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए। इस बीच संसद में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और विपक्ष के कई बड़े नेता पहुंचे। पूरे दिन ऑपरेशन सिंदूर और मतदाता सूची विवाद को लेकर तीखी बहस और टकराव की संभावना जताई जा रही है।

2278 views