फुटबॉल क्रान्ति के लिए मिला सम्मान

फुटबॉल क्रान्ति के लिए मिला सम्मान
इंडिया इंटेलेक्चुअल कॉनक्लेव में भिण्ड के बेटे का सम्मान
नई दिल्ली के इंडिया हैबिटैट सेंटर के गुलमोहर सभागार में भारतीय बौद्धिक सम्मेलन आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में म प्र संवर्ग के पूर्व प्रशासक और लेखक राजीव शर्मा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया.श्री शर्मा ने शहडोल संभाग में आयुक्त रहते हुए हजारों ग्रामीण युवाओं को फुटबॉल से जोड़ा था.शहडोल की फुटबॉल क्रांति की सराहना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कई बार कर चुके हैं.म प्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शहडोल के फुटबॉल प्रयासों का जिक्र स्पेन में कर चुके हैं.इटली के क्यूनो विश्व विद्यालय ने राजीव शर्मा के द्वारा ग्रास रूट स्तर पर की गई इसी अनूठी पहल को सम्मानित किया है.

2479 views