कालेश्वर धाम में नाग पंचमी महोत्सव आज, 6 फीट चांदी के नाग देवता के होंगे दर्शन

कालेश्वर धाम में नाग पंचमी महोत्सव आज, 6 फीट चांदी के नाग देवता के होंगे दर्शन

भैयाजी के सानिध्य में होगा महाअभिषेक व महाआरती

इंदौर । सुदामा नगर स्थित कालेश्वर धाम नाग मंदिर में मंगलवार, 29 जुलाई को नाग पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मंदिर इंदौर का एकमात्र कार्यसिद्ध नाग मंदिर है, जहाँ 6 फीट लंबी चांदी की नाग प्रतिमा विराजमान है। दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

भैयाजी के सानिध्य में नाग देवता का महाअभिषेक प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 से 3 बजे तक भजन ,और रात्रि 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा। दर्शन हेतु मंदिर प्रातः 8 से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारें और राहु-केतु दोष, मानसिक तनाव व अवरोधों से मुक्ति हेतु नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

1876 views