भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री -अजय जामवाल जी ने कार्यकर्ताओं से परस्पर चर्चा की

*भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री -अजय जामवाल जी ने कार्यकर्ताओं से परस्पर चर्चा की*

*आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से परस्पर मुलाकात की नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि विधानसभा 1,2,3,4,5 एवं 6 सहित निपानिया सावेर और सरदार पटेल मंडल देपालपुर के कार्यकर्ताओं से परस्पर चर्चा की मंडल मंडलअध्यक्ष व सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का परिचय नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कराया।

इस अवसर पर विशेष रूप से मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जीराती, विधायक रमेश मेदौला ,गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया ,मधु वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृष्ण मुरारी मोधे,श्री आकाश विजयवर्गीय,श्री जयपाल सिंह चावड़ा,, श्री प्रताप करोसिया, श्री दीपक जैन टीनू, श्री आलोक दुबे, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री गोपी कृष्ण नेमा श्रीमती अंजू मखीजा, विधानसभा वार कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ नेताओं का संवाद होता है। जिसके अंतर्गत अनेक गुणात्मक सुझावों को साझा किया जाता है।

2010 views