*PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 75% रेटिंग के साथ टॉप पर*
यूएस की बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के हालिया सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकतांत्रिक देशों के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में चुना गया है। सर्वे में पीएम मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो सभी नेताओं में सबसे अधिक है। इस सूची में दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग (59%) और तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (57%) रहे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आठवां स्थान मिला है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर कहा, “मोदी जी वैश्विक स्तर पर सबसे भरोसेमंद नेता हैं, भारत सुरक्षित हाथों में है।”






