कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति समेत देश ने वीरों को किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति समेत देश ने वीरों को किया नमन*
आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत पूरे देश ने कारगिल के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि 1999 की विजय भारतीय सेना के साहस और समर्पण का प्रतीक है, जो सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बलिदानी जवानों को याद कर कहा कि उनका जज्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी वीरता को सलाम किया। गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन विजय’ को दुश्मनों को घुटनों पर लाने वाली ऐतिहासिक कार्रवाई बताया।

1608 views