आईबीए की बैंकों को चेतावनी, समय पर सिस्टम नहीं बदला तो ठप हो सकते हैं अंतरराष्ट्रीय भुगतान

आईबीए की बैंकों को चेतावनी, समय पर सिस्टम नहीं बदला तो ठप हो सकते हैं अंतरराष्ट्रीय भुगतान*
भारतीय बैंक संघ (IBA) ने सभी बैंकों को SWIFT के नए अंतरराष्ट्रीय भुगतान सिस्टम ISO 20022 को जल्द अपनाने की चेतावनी दी है। IBA प्रमुख अतुल कुमार गोयल ने बैंकों को पत्र लिखकर कहा है कि अगस्त 2025 तक माइग्रेशन शुरू करना जरूरी है, वरना अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में दिक्कतें आ सकती हैं। क्या है ISO 20022: यह नया फॉर्मेट बैंकिंग लेनदेन को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगा। इससे धोखाधड़ी की आशंका घटेगी और ग्राहक सेवा बेहतर होगी। फिलहाल भारत के केवल तीन बैंक ही इस सिस्टम को 85% तक अपनाने में सफल हुए हैं। शेष बैंक अगर देरी करते हैं तो उन्हें लेनदेन रुकने, ग्राहक असंतोष और जुर्माने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

1675 views