समझदार, धैर्यवान, वफादार और समर्पित जीवनसाथी की चाह

-समझदार, धैर्यवान, वफादार और समर्पित जीवनसाथी की चाह


-7 करोड़ के पैकेज वाली महिला प्रत्याशी ने भी दिखाई भागीदारी

इंदौर।
अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ, केंद्रीय इकाई द्वारा आयोजित ऑनलाइन हाइली एजुकेटेड एवं प्रोफेशनल परिचय सम्मेलन का शुभारंभ मार्गदर्शक वीरेंद्रकुमार जैन, अध्यक्ष विजया अजय जैन, संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन एवं मुख्य संयोजक पूजा जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन संघ की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन के सान्निध्य में किया गया। मार्गदर्शक वीरेंद्र कुमार जैन ने विवाह योग्य आयु पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि प्रफुल्ल पारख ने इसे संस्कार और समझ से जुड़ने वाला मंच बताया।

महिला संघ की अध्यक्ष श्रीमती विजया अजय जैन ने स्वागत वक्तव्य दिया। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्थापक रेखा जैन ने सम्मेलन की विशेषताओं से सभी को अवगत कराया। सम्मेलन की मुख्य सूत्रधार पूजा जैन ने बताया कि भारत, जर्मनी, अमेरिका, यूके, दुबई, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि से प्रतिभाशाली प्रतिभागियों — जैसे इंटरनेशनल लायर, CA, CS, CFA, M.Tech, MS, डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, MBA, PhD, प्रोफेसर, जज, स्टार्टअप फाउंडर, इंडस्ट्रियलिस्ट आदि 450 से अधिक प्रत्याशियों ने ऑनलाइन जुड़कर आत्मविश्वासपूर्वक अपना परिचय प्रस्तुत किया और आयोजन की तारीख़ करते हुए महिला संघ को धन्यवाद दिया।

इस सम्मेलन की विशेष बात यह रही कि एक महिला प्रतिभागी जो 7 करोड़ रुपए के सालाना पैकेज पर कार्यरत हैं, उन्होंने यह कहकर सभी का दिल जीत लिया कि”मुझे जीवनसाथी में धन-दौलत नहीं, बल्कि समझदारी, धैर्य, सहयोग, समर्पण और वफादारी चाहिए।”इस विचारशील और हृदयस्पर्शी वक्तव्य ने सम्मेलन को नई दिशा दी और यह स्पष्ट किया कि आज की शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला भी जीवन में सच्चे मूल्यों को प्राथमिकता देती है।

कार्यक्रम में तकनीकी और आयोजन सहयोग में विवेक जैन, कपिल जैन, शारदा जैन, यूथ विंग अध्यक्ष जिया जैन कोषाध्यक्ष हारमनी जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

1541 views