आरबीआई अगस्त में फिर 0.25 फीसदी घटा सकता है रेपो दर

आरबीआई अगस्त में फिर 0.25 फीसदी घटा सकता है रेपो दर*
आरबीआई अगस्त में फिर रेपो दर में 0.25 फीसदी कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो रेपो दर घटकर 5.25 फीसदी हो जाएगी, जो अभी 5.50 फीसदी पर है। आईसीआईसीआई बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विकास की संभावनाएं मिश्रित बनी हुई हैं। शहरी मांग कमजोर है। ग्रामीण मांग मजबूत बनी हुई है। अमेरिका को माल निर्यात में सुधार हो रहा है, लेकिन अन्य क्षेत्रों को निर्यात कमजोर बना हुआ है। इन रुझानों और वर्तमान महंगाई दर में कमी को देखते हुए अगस्त में नीतिगत दर में 0.25 फीसदी अतिरिक्त कटौती की गुंजाइश बनती है। पिछली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक के बाद से महंगाई अनुमान से काफी कम रही है। चालू वित्त वर्ष में महंगाई औसतन 2.9 फीसदी रह सकती है, जो आरबीआई के पहले के 3.7 फीसदी के अनुमान से काफी कम है। आधार प्रभाव के कारण चौथी तिमाही और अगले वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति बढ़ने का अनुमान है। इसलिए, एमपीसी के लिए वर्ष के अंत में दरों में कटौती का अवसर उपलब्ध नहीं हो सकता है।

1474 views