विराट कोहली का संन्यास पर इशारा : बोले- हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो वक्त आ गया

विराट कोहली का संन्यास पर इशारा : बोले- हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो वक्त आ गया*
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टेस्ट संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। लंदन में युवराज सिंह के यूवीकेन फाउंडेशन के फंडरेजिंग डिनर में कोहली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी रंगी है। जब हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो समझ जाओ कि संन्यास लेने का वक्त आ गया है।” इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, केविन पीटरसन, ब्रायन लारा, क्रिस गेल और कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान होस्ट गौरव कपूर ने कोहली को मंच पर बुलाया, जहां कोहली ने रवि शास्त्री के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि “अगर मैं शास्त्री के साथ काम नहीं कर रहा होता तो टेस्ट क्रिकेट में जो कुछ भी हासिल हुआ, वो नहीं हो पाता।”

1139 views