भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीती, 3-1 से बनाई अजेय बढ़त

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीती, 3-1 से बनाई अजेय बढ़त*
भारतीय महिला टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टी20 में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए थे, जिसे भारत ने 17 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया। श्रीचरणी और राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स ने उम्दा बल्लेबाजी कर जीत दिलाई। सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंघम में होगा।

804 views