अखिलेश यादव का हमला : भाजपा को सिर्फ चुनाव में धांधली आती है

अखिलेश यादव का हमला : भाजपा को सिर्फ चुनाव में धांधली आती है*
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र का मजाक बना रही है। चुनाव में धांधली करना भाजपा अपना अधिकार समझती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वोट लूटकर चुनाव जीता था। सपा ने 18 हजार मतदाताओं की सूची चुनाव आयोग को दी थी, जिनके नाम 2022 के चुनाव में कटे थे, पर अभी तक मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। अयोध्या में एक बुजुर्ग 6 वोट डाल आए थे। मिल्कीपुर, मुरादाबाद, कुंदरकी, मीरापुर सभी जगह उपचुनाव में धांधली हुई थी। अखिलेश ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में स्कूल नहीं है। बच्चे स्कूल गए तो वहां ताला लगा मिला। स्कूल और पोलिंग बूथ दूर-दूर बनाएं जा रहे है। भाजपा सरकार के मंत्री और अधिकारी एक दूसरे की मुखालफत कर रहे हैं

1072 views