पीएम मोदी ने दी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता ला रहे हैं*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने कहा कि उन्होंने अपने परिश्रमी स्वभाव और बुद्धिमत्ता से अलग पहचान बनाई है और देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय है। नितिन गडकरी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भी राजनाथ सिंह को शुभकामनाएं दीं। राजनाथ सिंह ने 1974 में राजनीति में कदम रखा था और वे देश के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।






