X की CEO लिंडा याकारिनो ने छोड़ा पद, एलन मस्क के साथ दो साल की साझेदारी खत्म*
एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X की CEO लिंडा याकारिनो ने दो साल बाद पद छोड़ दिया है। लिंडा ने खुद पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। मस्क ने मई 2023 में उन्हें नियुक्त किया था ताकि वे बिजनेस संभालें और मस्क तकनीक पर फोकस करें। लिंडा ने कहा कि उन्होंने X को बदलने और ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। इस्तीफे की टाइमिंग अहम है क्योंकि अब मस्क X को अपनी एआई कंपनी X(AI) से जोड़ने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल नए CEO का ऐलान नहीं हुआ है।






