पीएम मोदी के नामीबिया दौरे पर कांग्रेस ने दिलाया नेहरू-गांधी और सैम नुजोमा की मुलाकातों का स्मरण

पीएम मोदी के नामीबिया दौरे पर कांग्रेस ने दिलाया नेहरू-गांधी और सैम नुजोमा की मुलाकातों का स्मरण*
पीएम मोदी के नामीबिया दौरे के बीच कांग्रेस ने सैम नुजोमा और भारत के ऐतिहासिक रिश्तों को याद किया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारत ने नामीबिया की आजादी की लड़ाई में स्वैपो और सैम नुजोमा का समर्थन किया। पंडित नेहरू ने 1961 के गुट निरपेक्ष सम्मेलन में नुजोमा की भागीदारी सुनिश्चित की थी। इंदिरा गांधी के निमंत्रण पर 1983 में पहली बार भारत आए थे नुजोमा, फिर 1986 में राजीव गांधी से भी मिले। फरवरी 2000 में नुजोमा ने ओकाहाओ में ‘इंदिरा गांधी क्लीनिक’ की स्थापना की, जिसे भारत का सहयोग मिलता रहा है।

1206 views