ब्राजील ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत-ब्राजील संबंधों में नया अध्याय

ब्राजील ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत-ब्राजील संबंधों में नया अध्याय*
ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने उन्हें प्रदान किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केवल उन विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने ब्राजील और उनके देश के बीच मजबूत और प्रभावशाली संबंधों का निर्माण किया हो। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान उनके नेतृत्व में भारत-ब्राजील संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने, वैश्विक दक्षिण के हितों की पैरवी और बहुपक्षीय मंचों पर संयुक्त सहयोग के लिए दिया गया है। इस सम्मान को भारत-ब्राजील संबंधों की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग, व्यापार, तकनीक, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में गहरे होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है।

1005 views