ब्राजील के बाद पीएम मोदी पहुंचे नामीबिया, विदेश दौरे के अंतिम चरण की हुई शुरुआत*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के पांचवें और अंतिम चरण में बुधवार को अफ्रीकी देश नामीबिया पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील का चार दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया। नामीबिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वहां की पहली महिला राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी-नदाइत्वाह से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और खनिज क्षेत्र में सहयोग को लेकर अहम चर्चा की उम्मीद है। पीएम मोदी इस दौरान रामसर साइट हीरोज एकर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, संसद को संबोधित करेंगे और वहां बसे भारतीय समुदाय से मुलाकात भी करेंगे। यह यात्रा भारत-अफ्रीका संबंधों को एक नई दिशा देने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है।गौरतलब है कि 27 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नामीबिया यात्रा है, जिसे लेकर दोनों देशों में उत्साह देखा जा रहा है।






