ट्रेड यूनियन और बैंक कर्मचारी सड़कों पर, डाक-रेल सेवाएं भी प्रभावित

ट्रेड यूनियन और बैंक कर्मचारी सड़कों पर, डाक-रेल सेवाएं भी प्रभावित*
बुधवार को केंद्रीय और क्षेत्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी देशभर में हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का असर बैंकिंग, डाक और कुछ स्थानों पर रेल सेवाओं पर भी देखने को मिल सकता है। हड़ताली कर्मचारी नए श्रम संहिता और निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। साथ ही वे 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन, पुरानी पेंशन योजना बहाली और श्रमिक अधिकारों की बहाली जैसी मांगें उठा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन की तैयारियां की गई हैं, जिससे आम लोगों को असुविधा हो सकती है।

1072 views