दिसंबर में कनाडा के दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, व्यापार समझौते को दिया जाएगा अंतिम रूप*
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को कहा कि नई दिल्ली और ओटावा के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में कनाडा का दौरा कर सकते हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर बात करते हुए कार्नी ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों देश साल के अंत तक व्यापार समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कार्नी ने कहा, “हम भारत के साथ अपनी व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। यह कई स्तरों पर बेहद महत्वपूर्ण संबंध है। लोगों के बीच के स्तर पर, सुरक्षा के स्तर पर और साथ ही व्यापार और आर्थिक स्तर पर भी।” उन्होंने कहा, “वह (पीएम मोदी) उस समय के आसपास कनाडा का दौरा करेंगे। मैं उनकी मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।






