आयुष्मान भारत के आठ साल: 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला स्वास्थ्य कवरेज, पीएम मोदी बोले- गरीबों के लिए वरदान*

आयुष्मान भारत के आठ साल: 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला स्वास्थ्य कवरेज, पीएम मोदी बोले- गरीबों के लिए वरदान*
आयुष्मान भारत योजना के बुधवार को आठ साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज मिली है, जो कि इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बनाती हैं। आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आठ साल पहले, आयुष्मान भारत की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि हर भारतीय को बेहतरीन और किफायती हेल्थकेयर मिल सके। आज, 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन गई है।

67 views