दो दिवसीय फोटो फेयर का शुभारम्भ 

प्रदेशभर के फोटोग्राफरों के लिए आधुनिक तकनीक से जुड़ने का सुनहरा अवसर
इंदौर। मध्यप्रदेश के फोटोग्राफरों के लिए 23 एवं 24 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक, अभय प्रशाल में फोटो फेयर-2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल,वरिष्ठ फोटोग्राफर हेमशंकर पाठक, गुरदास दुआ,अखिल हार्दिया ने फेयर का शुभारम्भ किया।
फोटो फेयर में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से संबंधित विभिन्न प्रकार के कैमरे, लेंस, स्टूडियो उपकरण एवं अन्य आधुनिक तकनीकि उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। फोटोग्राफी क्षेत्र में आने वाली नई तकनीक एवं उपकरणों की विस्तृत जानकारी भी प्रतिभागियों को मिलेगी ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, दिनेश जगवानी एवं सोनू गायकवाड़ ने बताया कि फोटो फेयर के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा वर्कशॉप एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें अनिल प्रजापति की एडवांस टेक्निक्स, शीतल सैनी की फोटोग्राफी, दिनेश जगवानी की सिनेमेटोग्राफी, गगन गावा की सिनेमेटिक्स एवं वीडियो एडिटिंग पर विशेष सत्र होंगे।
इसके अलावा विजय गौड़ की सिनेमेटिक रील तथा अर्जुन सिंह गौड़ के ड्रोन एवं एयर एफपीबी की ट्रेनिंग भी प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
फोटो फेयर में 60+ कंपनियां शामिल हो रही हैं, जो अपने नवीनतम उत्पादों एवं तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। इससे प्रदेश के फोटोग्राफरों को नवीनतम तकनीकि रुझानों और व्यावसायिक संभावनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति ने प्रदेश के सभी फोटोग्राफरों एवं फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में फोटो फेयर में शामिल होने की अपील की है।
268 views





