PM मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने ब्राजील पहुंचे*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे। यहां उनका प्रवासी भारतीयों ने भव्य स्वागत किया, जिसमें भारत के आतंकवाद विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित नृत्य प्रस्तुति शामिल थी। मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली भारतीय महिला नर्तकियों से मुलाकात कर उनकी सराहना की। 6 और 7 जुलाई को पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद ब्रासीलिया जाकर राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत करेंगे। यह यात्रा लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।






