PM मोदी आठ दिवसीय डिप्लोमैटिक दौरे पर, पांच देशों की करेंगे यात्रा

PM मोदी आठ दिवसीय डिप्लोमैटिक दौरे पर, पांच देशों की करेंगे यात्रा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जुलाई से नौ जुलाई तक आठ दिनों के महत्वपूर्ण राजनयिक दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरान वह पांच देशों की यात्रा करेंगे। पिछले दस वर्षों में यह प्रधानमंत्री मोदी की सबसे लंबी विदेश यात्रा मानी जा रही है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत के वैश्विक संबंधों को और सुदृढ़ करना और निवेश, व्यापार, रक्षा एवं तकनीकी सहयोग को नई दिशा देना है। पीएम मोदी के इस दौरे से रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा यह दौरा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत की सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित करेगा।

1340 views