डॉक्टर्स और सीए डे पर इंदौर नगर निगम का भव्य सम्मान समारोह

*डॉक्टर्स और सीए डे पर इंदौर नगर निगम का भव्य सम्मान समारोह*

*महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा – डॉक्टर्स जीवन के रक्षक, सीए आर्थिक संरक्षक हैं*

इंदौर, देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर इंदौर नगर निगम द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन नगर निगम मुख्यालय स्थित अटल सभागार में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके समाजिक और पेशेवर योगदान के लिए मोमेंटो, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान,अभिषेक शर्मा बबलू अश्विनी शुक्ल नंदकिशोर पहाड़िया भी सम्मिलित हुए

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, *”डॉक्टर्स हमारे जीवन के रक्षक हैं और सीए हमारे आर्थिक संरक्षक। दोनों ही समाज के अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।”*

उन्होंने यह भी घोषणा की कि नगर निगम प्रतिवर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे और सीए डे को संयुक्त रूप से मानता आया हैं और यह क्रम जारी रहेगा, ताकि समाज में इन दो प्रमुख पेशों के योगदान को समर्पित भाव से पहचाना जा सके।

महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर्स और सीए – दोनों ही ऐसे पेशेवर हैं जो समाज की भलाई के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा करते हैं। *”स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था— दोनों की चिंता करने वाले एक ही दिन सम्मानित हों, यह हमारे लिए गर्व की बात है।”* उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास है कि प्रोफेशनल्स केवल अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित न रहें, बल्कि वे समाज और राजनीति से भी जुड़ें।

महापौर ने बीते तीन वर्षों के दौरान नगर निगम की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि कैसे नागरिकों के साथ मिलकर इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाया गया और आज देश की तमाम बड़ी कंपनियां इंदौर का रुख कर रही हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा *”हम जीवन के उन विषयों के साथ बड़े हुए हैं, जिनमें सार छिपा होता है। आज इस सभागार में दोनों—स्वास्थ्य और समृद्धि के रक्षक मौजूद हैं। आप सभी ‘सुपरह्यूमन बीइंग्स’ हैं।”* उन्होंने डॉक्टर और सीए की तुलना समाज के नैतिक स्तंभों से की और कहा कि इनकी जिम्मेदारियाँ सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक भी हैं।डॉ. बिंद्रा ने कहा *”इतने अच्छे बनो कि लोग तुम्हें नजरअंदाज न कर सकें, और इतने नैतिक बनो कि कोई तुम्हारा विकल्प न बन सके।”*

उन्होंने महापौर भार्गव के कार्यों की भी सराहना करते हुए उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि बताया जो औपचारिकता नहीं, बल्कि हर जिम्मेदारी को मिशन की तरह निभाते हैं।

*यह हुए सम्मानित*

*चार्टर्ड अकाउंटेंट्स:*
श्रीमती केमिशा सोनी
श्री सुमित नेमा
श्री विक्रम गुप्ते
श्री सुनील नाहटा
श्री विजय बंसल
श्रीमती कीर्ति जोशी
श्री नवीन खंडेलवाल
श्री अनुभव जैन
श्री आनंद जैन
श्रीमती गर्जना राठौड़

*डॉक्टर्स:*
डॉ. एस.एल. सोनी
डॉ. ओपी अग्रवाल
डॉ. सौरभ मालवीय
डॉ. कैलाश लखोटिया
डॉ. राजकुमार सिसौदिया
डॉ. भाग्यश्री जोशी
डॉ. आशुतोष सक्सेना
डॉ. अनिल भदौरिया
डॉ. सुनीता हरलालका
डॉ. संजय अहिरकर

इस भव्य समारोह ने न केवल डॉक्टर्स और सीए के योगदान को रेखांकित किया, बल्कि समाज और प्रशासन के बीच आपसी सहयोग के एक नए अध्याय की भी शुरुआत की।

1474 views