युवाओं की पहचान उनकी प्रतिभा से होगी, जाति से नहीं : योगी

युवाओं की पहचान उनकी प्रतिभा से होगी, जाति से नहीं : योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार जाति, क्षेत्र या भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं – करती। सभी समुदायों के युवाओं को समान अवसर देने की डबल इंजन – सरकार की प्रतिबद्धता को हमने पूरा किया। युवाओं की प्रतिभा को अवसर उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री विश्व एमएसएमई दिवस पर शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। समारोह में सीएम ने यूथ अड्डा का लोकार्पण, सीएम युवा मोबाइल एप का शुभारंभऔर बरेली व मुरादाबाद में 18 करोड़ रुपये की ओडीओपी सीएफसी परियोजनाओं का उ‌द्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने न सिर्फ उद्यमियों की उपेक्षा की, बल्कि जातीय संघर्षों को बढ़ावा देने का काम किया।

2412 views